निमड़ीवाली में मनाया मानवाधिकार दिवस
गांवनिमड़ीवाली के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्राचार्य सत्यवान लडवाल की अध्यक्षता में बुधवार को विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य सत्यवान लडवाल ने कहा कि मानवाधिकार के अधिकार होते हैं, जो मानव को जीने की राह सिखाते हैं। हमें सभी के साथ भाईचारे की भावना के साथ सकारात्मक व्यवहार करना चाहिए। कार्यक्रम में 11वीं कक्षा की छात्रा पूजा ने मानवाधिकारों उनके हनन पर प्रकाश डाला। छात्रा पूजा ने बताया कि विश्व पटल पर प्राचीन काल से ही मानवाधिकार शब्द प्रचलित रहा है।
1950 को संयुक्त राष्ट्र संघ ने 10 दिसंबर को प्रतिवर्ष विश्व मानवाधिकार दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की। इस अवसर पर बलवंत पीटीआई, संदीप यादव, अजीत सिंह, श्यामप्रकाश, सेवानंद, रमेशचंद्र, नवीन, रामबीर , अशोक ढांडा, जयप्रकाश, राजबीर, अनिल महता, जसवेंद्र सिंह, सुशीला कुमारी, शकुंतला यादव, ज्योति रानी, सरला कुमारी, कौशल्या देवी, रोशनी देवी, मित्तल भाई, मांगेराम मौजूद थे।