मुर्राह नस्ल का भैंसा रहा प्रथम
भिवानी | सुमेशकुमार के दो वर्षीय भैंसे सम्राट ने जगराओं में पीडीएफए द्वारा आयोजित तीन दिवसीय मेले में देश के 53 भैंसों को पछाड़ते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। गांव तालु में पहुंचने पर जयवीर, बिजेंद्र, प्रवेश, हितेष, संजय आदि ग्रामीणों ने भैंसा सम्राट उसके मालिक सुमेश कुमार का स्वागत किया। सुमेश कुमार ने बताया कि पंजाब के जगराओं में पीडीएफए की ओर से तीन दिवसीय मेला 6 दिसंबर को शुरू हुआ था। इस मेले में उसके भैंसे सम्राट ने भाग लिया और वह मेले में चाल-ढाल सुंदरता में खूब जलवा बिखेरते हुए आकर्षण का केंद्र बना रहा। उन्होंने बताया कि दो वर्षीय भैंसों में हरियाणा के सम्राट के सिर पर अधिकारियों ने ताज रखते हुए प्रथम घोषित किया।