पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो मिनट का मौन रख दी श्रद्धांजलि

दो मिनट का मौन रख दी श्रद्धांजलि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी | डीसीकाॅलोनी स्थित भारत शोध संस्थान कार्यालय में बुधवार को राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता संघ के जिला प्रधान जंगबीर कासनिया ने की। बैठक में सर्व प्रथम दो मिनट का मौन रख मास्टर अमर सिंह शर्मा को श्रद्धांजलि दी गई। मास्टर अमर सिंह का सोमवार को निधन हो गया था। कासनिया ने कहा कि मास्टर अमर सिंह ने ताउम्र मेहनत ईमानदारी से अपने कर्तव्य का निर्वाह किया। इस अवसर पर सचिव राजेंद्र सिंह, भिवानी खंड प्रधान अशाेक चाहर, कैरू खंड प्रधान सुदेश शर्मा, बृजमोहन शर्मा, रविंद्र सांगवान, अनिल कुमार, बलवान शर्मा, बिजेंद्र, रमन श्योराण, नरेश यादव, सतपाल यादव सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।