पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेटी को घर में बंधक बनाकर पिता कर रहा था प्रताड़ित

बेटी को घर में बंधक बनाकर पिता कर रहा था प्रताड़ित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दादरीशहर के गुरुद्वारे के नजदीक एक व्यक्ति अपनी ही बेटी को बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट कर रहा था। पीड़ित लड़की डेढ़ महीने से पिता के जुल्मों को सह रही थी। इसकी शिकायत मिलने पर पुलिस और चाइल्ड प्रोटेक्शन अधिकारी ने शुक्रवार शाम बच्ची को उसके घर से बरामद कर उसे सुरक्षित जगह पर भिजवा दिया। पुलिस ने पिता पर केस दर्ज कर उसे रात को ही गिरफ्तार कर लिया।

भिवानी की चाइल्ड प्रोटेक्शन अधिकारी रितु को शुक्रवार दोपहर एक गुमनाम शिकायत मिली थी कि दादरी निवासी विनोद कुमार ने अपनी 17 साल की बेटी को अपने ही घर में बंधक बनाया हुआ है। शिकायत के अनुसार विनोद अपनी बेटी के साथ मारपीट और उसे जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। उस शिकायत के आधार पर चाइल्ड प्रोटेक्शन अधिकारी की टीम शुक्रवार शाम दादरी शहर थाने पहुंची। वहां उन्होंने थाना प्रभारी सुखबीर की टीम के साथ मिलकर उस घर में छापा मारा। उस समय विनोद ने अपनी बेटी को अपने ही घर के एक कमरे में बंधक बनाकर उसे कैदी की तरह कैद किया हुआ था। इस पर पुलिस और प्रोटेक्शन अधिकारी ने उसकी बेटी को कमरे से निकालकर उसे अपनी हिफाजत में लिया। इसके बाद बच्ची को दादरी शहर थाने में यहां लाया गया। यहां उसने पुलिस और चाइल्ड प्रोटेक्शन अधिकारी के सामने बयान दिया कि वह 12वीं कक्षा की छात्रा है, लेकिन उसका पिता उसे स्कूल में भी नहीं जाने दे रहा था। करीब डेढ़ महीने से उसके साथ मारपीट की जा रही थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपित विनोद को गिरफ्तार कर लिया। उसे शनिवार सुबह अदालत में पेश किया जाएगा।

दादरी शहर थाना प्रभारी सुखबीर ने बताया कि विनोद की बेटी नाबालिग है। उसके बयान पर पुलिस ने उसके पिता के खिलाफ नाबालिग बच्ची से मारपीट, घर में बंधक बनाने, जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि लड़की को शुक्रवार रात ही चाइल्ड प्रोटेक्शन अधिकारी रितु अपने साथ ले गई है। वे शनिवार को बच्ची का मेडिकल चेकअप कराएंगी। उसके बाद अगर कोई आैर बात सामने आती है तो पुलिस आगामी कार्रवाई करेगी। दूसरी ओर चाइल्ड वेलफेयर समिति की चेयरमैन राजबाला श्योराण ने बताया कि उन्हें इस बारे में शुक्रवार दोपहर बाद एक शिकायत मिली थी। इस पर उनकी एक टीम दादरी गई थी। उस टीम के सामने क्या बात आई इस बारे में उन्हें अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

यह तो शुक्र है कि उस लड़की ने सिलाई