- Hindi News
- साहब, मेेरी इज्जत के तो रोजाना बढ़ाए जा रहे हैं एक लाख रुपये
साहब, मेेरी इज्जत के तो रोजाना बढ़ाए जा रहे हैं एक लाख रुपये
जांच पर सवाल : एसआईटीसदस्य सुशील वर्मा ने दिया इस्तीफा
साहब!मेरी इज्जत के रेट तो रोजाना एक लाख रुपये बढ़ रहे हैं। चार दिन पहले मुझे साध्वी के खिलाफ बयान देने के लिए दो लाख का ऑफर आया था। शुक्रवार को मेरी इज्जत की कीमत सात लाख तक पहुंच चुकी है। मगर मैं बाजारू लड़की नहीं जो इस तरह अपनी इज्जत उछलने के बाद चुप बैठ जाऊं। मैंने साध्वी के खिलाफ सबसे पहले जो बयान दिया था मैं आज भी उस पर कायम हूं। यह बात दादरी के कृष्ण प्रणामी आश्रम में यौनाचार का आरोप लगाने वाली युवती ने शुक्रवार को बाल भवन में पत्रकारों से बात करते हुए कही। उसने प्रशासन को दो दिन की चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इस दौरान साध्वी काे गिरफ्तार नहीं किया तो वह कुछ भी कर सकती है।
दादरी के कृष्ण प्रणामी मंदिर आश्रम में एक युवती के साथ हुए यौनाचार के कथित आरोपों के मामले में रोजाना नया मोड़ रहा है। इसमें कभी साध्वी अपने आपको पाक साफ बता रही है तो कभी उसके पक्ष में लोग पुलिस से मुलाकात कर रहे हैं। इस दौरान पुलिस पीड़ित युवती से कई बार बयान लेने के अलावा उसे मजिस्ट्रेट के सामने बयान दे चुकी है। इसी मामले में शुक्रवार को अब युवती ने साध्वी के खिलाफ बोलते हुए कहा कि वह अपने चेलों के माध्यम से उसकी इज्जत के रेट लगा रही है। उसने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस उससे तीन घंटे तक अकेले बंद कमरे में बात कर चुकी है और उसने अपना वही बयान दिया है जो उसने 27 नवंबर को दिया था तो फिर साध्वी के खिलाफ एक्शन क्यों नहीं लिया जा रहा।
पीड़ित युवती ने कहा कि वह चंडीगढ़ डीजीपी के सामने भी बयान दे चुकी है। इसके अलावा उसने पांच दिसंबर को साध्वी के सामने बहस करते हुए भी अपनी बात दोहराते हुए उस पर यौनाचार के आरोप लगाए थे। उसने कहा कि जब एक टीवी चैनल ने उसे और साध्वी प्रकरण को लाइव दिखाया तो साध्वी ने उसके चरित्र पर सवाल उठाए थे। तब भी उसने यही कहा था कि वह साध्वी के खिलाफ दिए बयान पर अडिग रहेगी। पीड़िता ने कहा कि पांच दिसंबर को पुलिस ने उससे सात पेज का बयान लिखवाया था, लेकिन उस पर क्या कार्रवाई हुई मुझे नहीं पता। इसलिए अब वह चुप नहीं बैठेगी।
दादरी की एक महिला ने चाइल्ड वेलफेयर समिति की चेयरमैन को एक पत्र लिखते हुए शिकायत की थी कि दादरी के कृष्ण प्रणामी आश्रम में एक युवती को बंधक बनाया हुआ है। इस पर समिति की चेयरमैन राजबाला श्य