- Hindi News
- धिराणा रोड पर आयल मिल के पास ट्रक से 40 बोरी बिनौले चोरी
धिराणा रोड पर आयल मिल के पास ट्रक से 40 बोरी बिनौले चोरी
भिवानी | धिराणारोड के पास बनी एक ऑयल मिल के सामने एक ट्रक से 40 बोरी बिनोले चोरी हो गए। घटना के समय ट्रक का चालक और परिचालक ट्रक के केबिन में सोए हुए थे। इस बारे में महादेव ऑयल मिल के मालिक प्रमोद ने बताया कि उसने मध्य प्रदेश से बिनोलों का एक ट्रक मंगाया था। वह ट्रक बुधवार रात पहुंचा तो उसने उसे खाली कराने के लिए ट्रक काे मिल के सामने खड़ा करा दिया ताकि गुरुवार सुबह उसे खाली कराया जा सके। इसके बाद उस ट्रक के चालक और परिचालक खाना खाकर ट्रक के केबिन में सो गए। सुबह जब वे सोकर उठे तो उन्होंने देखा कि किसी ने ट्रक के तिरपाल काे काटकर उससे 40 बोरी बिनोले चुरा लिए। यह देख उन्होंने इसकी जानकारी उसे दी। इस पर उसने मौके पर इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।