पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मारपीट के मामले में 4 पर केस

मारपीट के मामले में 4 पर केस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवसंडवा निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संडवा निवासी संजय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेतों में रहता है।

8 दिसंबर की रात को 11 बजे वह खेतों में आए आवारा पशुओं को भगाकर घर रहा था कि सुखबीर के खेतों के पास पहुंचा तो सुखबीर, जयबीर, सुनील भलेराम उसे भला बुरा कहने लगे तथा गालियां देकर मारपीट करने लगे।

इससे संजय घायल हो गया। घायल को तोशाम के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया वहां से उसे भिवानी के लिए रेफर कर दिया गया था।

संजय ने बताया कि पहले भी उनसे कहासुनी हो चुकी है। पुलिस ने संजय की शिकायत पर सुखबीर, जयबीर, सुनील भलेराम के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।