पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चाें की मेमोरी तेज करने के लिए स्कूल में लगे सेमिनार

बच्चाें की मेमोरी तेज करने के लिए स्कूल में लगे सेमिनार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी | बच्चोंके लिए सुगम अध्ययन मेमोरी को तेज करने के लिए शुक्रवार को शिक्षा बोर्ड स्थित सर्वपल्ली राधा कृष्णन स्कूल में सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा छठी से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। संस्था के अध्यक्ष सुरेंद्र पाल महता ने विद्यार्थियों को रि कॉलिंग पावर की तीक्ष्ण बनाने हेतु टिप्स दिए। सुरेंद्र पाल द्वारा दिए गए टिप्स के बाद विद्यार्थियों ने मुश्किल से मुश्किल गणित के प्रश्नों को हल कर दिया। स्कूल प्राचार्या डॉ. वीणा सिंह ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से विद्यार्थियों के चहुंमुखी विकास होता है। इस अवसर पर स्टाफ सदस्य सुनील सोनी, बंसी लाल कौशिक, मीनाक्षी सहित अनेक विद्यार्थी उपस्थित थे।

सर्वपल्ली राधाकृष्ण स्कूल में विद्यार्थियों को संबोधित करते सुरेंद्रपाल महता।