पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इस्लाम की हत्या करने वाले गिरफ्तार हों

इस्लाम की हत्या करने वाले गिरफ्तार हों

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जनसंघर्ष समिति के सदस्यों एवं नागरिकों ने शुक्रवार को डीसी एसपी को ज्ञापन सौंपकर इस्लाम के हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की है। कामरेड ओमप्रकाश, मजदूर नेता समरपाल, बलवान शर्मा एवं अब्दुल रफीक सिद्धिकी के नेतृत्व में नागरिकों केे एक प्रतिनिधि मंडल द्वारा अधिकारियों को सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया है कि इस्लाम उर्फ छोटू की हत्या 26 नवंबर की रात को की गई थी। पुलिस ने शक के आधार पर प्रमोद को गिरफ्तार किया था। प्रमोद ने हत्या में शामिल अन्य लोगों के नाम पुलिस को बताए थे लेकिन पुलिस ने अभी तक हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

इसलिए हत्यारों को अविलंब गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसके अतिरिक्त ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि अगर हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो एसपी कार्यालय के सामने धरना शुरू कर दिया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में बाग कोठी निवासी पवन कुमार उसकी प|ी गायत्री देवी भी शामिल थे। जिनके घर से 29 नवंबर को कई लाख के सोने चांदी के जेवरात चोरी कर लिए गए थे। उस पर भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

मांग

इस्लाम उर्फ छोटू के हत्यारों को गिरफ्तारी करवाने की मांग को लेकर एसपी से मिलने जाते परिजन जनसंघर्ष समिति के पदाधिकारी।