- Hindi News
- मांगें मानने पर बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन
मांगें मानने पर बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन
एचएसईबीवर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों ने एक्सईएन की तानाशाही के खिलाफ पांचवें दिन शुक्रवार को एक्सईएन कार्यालय के बाहर शहरी अर्ध शहरी यूनिट के अनेक कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर एक्सईएन का पुतला फूंका।
राजबीर कलानौर ने कहा कि एक्सईएन की तानाशाही के खिलाफ ही 15 से 17 दिसंबर को दो दो सब यूनिटों के पदाधिकारियों द्वारा धरने पर बैठा जाएगा। रामनिवास सर्कल सचिव ने एक्सईएन की तानाशाही को श्रम कानूनों की धज्जियां उडा़ने वाला बताया। सिटी यूनिट के पदाधिकारियों ने साफ कह दिया है कि जब तक ये अधिकारी कर्मचारियों से बर्ताव ठीक नहीं करता झूठी चार्जशीट, महिला कर्मचारी से अभद्र व्यवहार तथा एक कर्मचारी की बदली वापिस नहीं करता तब तक ये आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर हरीश चंद्र, विनोद कुमार, आजाद सिंह, राममेहर, सुनील कुमार, संजय कुमार, राजकुमार, कमलेश, सुरेंद्र, विजय पाल सिंह, रमेश चांगिया, ओमबीर, नरेंद्र, धर्मबीर, रमेश, अजय शर्मा, अशोक यादव, पूर्ण, दिलबाग, राजबीर सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित थे।
निगम के एमएंडपी के एक्सईएन का पुतला लेकर विरोध जताते बिजली कर्मचारी।