साहब : पानी चोरी रुकवा दो
साहबगांव ऊण के जमीदार पानी की चोरी करते हैं जिससे गांव पिलाना के जलघर में पानी नहीं पहुंच पाता और ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। साहब पानी चोरी पर लगाम लगवा दो ताकि ग्रामीणों की समस्या खत्म हो जाए। यह गुहार शुक्रवार को गांव पिलाना के ग्रामीणों ने डीसी डॉ. साकेत कुमार को ज्ञापन सौंपकर सामने रखी।
ज्ञापन में बताया गया है कि गांव पिलाना के जलघर में बौंद डिस्ट्रीब्यूटरी से पानी भरा जाता है। लेकिन बौंद डिस्ट्रीब्यूटरी पर गांव ऊण के जमींदारों द्वारा पानी की चोरी की जाती है। गांव ऊण में ज्यादा पानी चोरी होने के कारण पिलाना के जलघर तक पानी नहीं पहुंच पाता जिस कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। महिलाओं को पीने का पानी लाने के लिए भी काफी दूर जाना पड़ता है जिससे पूरे दिन की दिनचर्या पर असर पड़ता है। ग्रामीणों कि मांग है कि जल्द से जल्द पानी की चोरी पर अंकुश लगाया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में अजीत सिंह, सुनील, रमेश, प्रदीप, राजकुमार, धूप सिंह, कमल सिंह, सुरेश, राकेश, सर जीत सिंह, जगदेव, सुनील, अजीत सिंह, मनोज, सुधीर सिंह आदि उपस्थित थे।
पानी चोरी राेकने की मांग को लेकर उपायुक्त से मिलने जाते रोहतक जिले के गांव पिलाना के सरपंच सत्य, पूर्व सरपंच जसराज सिंह, श्रीकृष्ण नंबरदार अन्य।