पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नप पहुंचे दुकानदार, बरसाती नाले को सीधा कराने की मांग

नप पहुंचे दुकानदार, बरसाती नाले को सीधा कराने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरसातके पानी की निकासी की मांग को लेकर जमीन के अंदर कुछ साल पहले बनाए गए नाले को सीधा करवाने की मांग को लेकर नया बाजार चाैक के दुकानदार नगर परिषद पहुंचे। दुकानदारों का कहना है कि एसडी स्कूल के पास नाले को मोड़ दिया गया है जिससे नया बाजार चौक में बरसात के समय पानी जमा हो जाता है और दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

इस समस्या से निजात दिलानी की गुहार लेकर ही दुकानदार नप चेयरमैन के पास पहुंचे। दुकानदारों का कहना है कि यहां पर पहले पुराना नाला होता था जिसे कुछ दुकानदारों ने अपनी सहुलियत के लिए एसडी स्कूल के पास बंद कर दिया। दुकानदारों को समस्या से निजात दिलाने के लिए शुक्रवार शाम को एसडीएम सतीश कुमार ने भी मौके का निरीक्षण किया दुकानदारों को आश्वासन दिया कि जल्द ही समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा। दुकानदार सुमित अग्रवाल, राजू जैन, अरविंद गुप्ता, नरेश, रुपेश,पदम का कहना है कि बरसात के पानी की निकासी के लिए ठेकेदार ने नया नाला बनाया था। नया बाजार चौक से लेकर एसडी स्कूल की दीवार तक तो नाला छह फुट की गहराई तक बनता जा रहा है।

सराय चौपटा के बरसाती नाले के मामले को लेकर नगर परिषद चेयरमैन भवानी प्रताप सिंह से मुलाकात करते दुकानदार क्षेत्रवासी।