पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चालकों को यूनियन प्रधान की सलाह सड़क के बीच में रोकें अपना ऑटो

चालकों को यूनियन प्रधान की सलाह सड़क के बीच में रोकें अपना ऑटो

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी। ऑटो के कागजात पूरे कराने ऑटो चालकों को दिशा निर्देश देने के लिए हरियाणा ऑटो रिक्शा यूनियन की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष रमेश दहिया ने की। ऑटो चालकों को संबोधित करते हुए दहिया ने कहा कि सभी ऑटो चालक 17 दिसंबर तक अपने ऑटो के कागजात पूरे कर लें ताकि किसी प्रकार की परेशानी हो। इसके बाद उन्होंने सभी ऑटो चालकों को कहा कि वो सड़क के बीच में ऑटो रोककर तो सवारी बैठाए उतारे। ऑटो में तेज म्यूजिक सिस्टम लगाएं। उन्होंने कहा कि रामनिवास नाम का व्यक्ति अपने अाप को ऑटो चालकों को प्रधान बताकर उनका शाेषण कर रहा है।

रामनिवास को कोई भी ऑटो चालक प्रधान नहीं मानता और यूनियन इसका बहिष्कार करती है। इसके बाद सभी ऑटो चालक लघु सचिवालय पहुंचे एसडीएम सतीश कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई है कि शहर में चलने वाली सिटी बस सेवा को बंद कराया जाए। क्योंकि शहर में ऑटो ज्यादा हैं और सिटी बस सेवा चलने के कारण सवारियां कम मिलती हैं इससे ऑटो चालक को परिवार का पालन पाेषण करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि रोडवेज अधिकारियों को चाहिए कि जिन गांव के रुटों पर बस सेवा नहीं है सिटी बस सेवा को वहां पर चलाया जाए ताकि ग्रामीणाें को परिवहन सुविधा मिल सके।

इस अवसर पर यूनियन के प्रधान राजेंद्र सोनी, पवन, धर्मबीर, प्रकाश शर्मा, कुलदीप, सतबीर ग्रेवाल, राजेश कोटिया, खुशीराम, सुशील, सुरेश, ईश्वर, रिंकू सहित अनेक ऑटो चालक उपस्थित थे।

हुडा पार्क के सामने हरियाणा ऑटो रिक्शा यूनियन की बैठक को संबोधित करते प्रदेशाध्यक्ष रमेश दहिया।