- Hindi News
- बवानीखेड़ा हलके के विकास के लिए दुष्यंत चौटाला ने दिए 50 लाख रुपये
बवानीखेड़ा हलके के विकास के लिए दुष्यंत चौटाला ने दिए 50 लाख रुपये
इनेलोसांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि बवानीखेड़ा क्षेत्र में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी तथा कार्यकर्ताओं का पूरा मान सम्मान रखा जाएगा।
कार्यकर्ताऔर मजबूती से काम करें
चौटालागुरुवार रात काे पार्टी कार्यालय चौ. देवीलाल सदन में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने क्षेत्र में विकास के लिए एमपी कोटे से 50 लाख रुपये भी देने की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि पार्टी पूरी तरह से कार्यकर्ताओं पर टिकी हुई है। इसलिए कार्यकर्ताओं को ओर अधिक मेहनत से पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि इनेलो ने हमेशा ही कार्यकर्ताओं को पूरा मान सम्मान दिया है और भविष्य में भी उनको पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। उनके पिता अजय सिंह चौटाला की ही भी यही नीति रही है।
बैठक में सुनील लांबा, दलीप चेयरमैन, जितेंद्र शर्मा, मनमोहन भुरटाना, राजबीर तालु, राजू मेहरा, गुड्डी लांग यान, बिमला परमार, वीना सारसर अमन राघव समेत अनेक पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
भिवानी के देवीलाल सदन में बवानीखेड़ा हलके के कार्यकर्ताओं की शिकायतें सुनते हिसार लोकसभा क्षेत्र से इनेलो के वरिष्ठ नेता और सांसद दुष्यंत चौटाला।