पहले दिन दादरी की दिव्या और आरती छाईं
हरियाणाशतरंज एसोसिएशन के तत्वावधान में नई अनाज मंडी स्थित जनसेवा विद्या विहार हाई स्कूल में शुक्रवार से एचसीए की तीन दिवसीय 14वीं राज्य स्तरीय ईनामी शतरंज चैंपियनशिप शुरू हुई। स्पर्धा के पहले दिन अंडर-10, 14, 18 आयुवर्ग सहित ओपन वर्ग के कई रोमांचक मुकाबले हुए। इनमें प्रदेश के नेशनल खिलाडि़य़ों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। चैंपियनशिप का शुभारंभ जिला पुलिस अधीक्षक अश्विन शैणवी एवं डीएसपी मौजीराम ने बतौर मुख्य अतिथि शतरंज की बिसात पर पहली चाल चलकर किया।
हरियाणा शतरंज एसोसिएशन (एचसीए) के प्रदेश महासचिव कुलदीप शर्मा ने बताया कि प्रदेश की टीम में वही होगा जो कल जीतेगा। स्पर्धा में कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, कैथल, जींद, फतेहाबाद, हिसार, सिरसा, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुडगांव, फरीदाबाद सोनीपत जिलों के 276 खिलाडी़ भाग ले रहे हैं। अंडर-10 आयुवर्ग में 50, अंडर-14 आयुवर्ग में 100, अंडर-18 आयुवर्ग में 76 ओपन वर्ग में 50 खिलाड़ियों ने पहले दौर के मुकाबले खेले। प्रतियोगिता का सेमिफाइनल फाइनल रविवार को खेला जाएगा।
शुक्रवार को दो मुकाबले कराए गए जबकि शनिवार को तीसरे से छटे राउंड तक के मुकाबले कराए जाएंगे। कुलदीप शर्मा ने बताया कि अोपन आयुवर्ग में दादरी की दिव्या ने संदीप को हराया, हिसार के जोनी वर्मा ने हिसार के ही सौरभ हराया, भिवानी के मुकेश ने रोहतक के सूरज दहिया को हराया। इसी प्रकार अंडर 18 आयुवर्ग मुकाबले में पानीपत के रिशभ ने दादरी के आदित्य को हराया, हिसार के कुलदीप ने गुड़गांव के बिजेंद्र को, करनाल की अंकिता ने भिवानी की रुपाली को हराया। दादरी की सिमरन ने फतेहाबाद के राकेश को हराया। इसी प्रकार अंडर 14 आयुवर्ग मुकाबले में पानीपत के चिराग ने फरीदाबाद के शोभित को हराया, हिसार के हर्ष ने रोहतक के योगेश को हराया, दादरी की आरती ने फरीदाबाद की मनलीन को हराया। अंडर 10 आयुवर्ग में नारनौल के आदित्य सोनी ने फतेहाबाद के जसबीर को, फरीदाबाद के सागर ने गौरव को, सोनीपत के हर्ष ने महेंद्रगढ़ के मयंक को हराया।
पुरस्कार वितरण समारोह में डीसी डाॅ. साकेत कुमार मुख्य अतिथि विजेता खिलाडि़य़ों को सम्मानित करेंगे। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों में से प्रदेश शतरंज टीम चुनी जाएगी, जो 25 से 27 दिसंबर तक राजस्थान में होने वाली अखिल भारतीय नेशनल शतरंज प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधि