- Hindi News
- कोई भी खाताधारक बैंक से ले सकता है रुपे कार्ड
कोई भी खाताधारक बैंक से ले सकता है रुपे कार्ड
मुख्यजिला अग्रणी प्रबंधक महेश चंद्र ने बताया कि जिनका पहले से बैंक में खाता है उसे नया खाता खोलने की आवश्यकता नहीं है ऐसे खाता धारक अपने पुराने खाते मे ही रुपे एटीएम कार्ड जारी करवा कर योजना का लाभ उठा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत बैंक खाते खोलने का पहला लक्ष्य प्राप्त कर लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 अगस्त देश के बैंकों के समक्ष 25 जनवरी तक देश के सभी परिवारों को बैंकों से जोड़ने का लक्ष्य रखा था। इस काम के लिए जिले के सभी पंचायतों वार्डों को विभिन्न बैंकों में बांटा गया तथा बैंक अधिकारियों कर्मचारियों ने घर-घर जा कर ऐसे परिवारों का पता लगाया जिनके किसी भी सदस्य का बैंक में खाता नहीं था। ऐसे सभी परिवारों के कम से कम एक सदस्य का खाता प्रधानमंत्री जन धन योजना के अन्तर्गत खोला गया
योजना में एक लाख का दुर्घटना बीमा तीस हजार का जीवन बीमा का लाभ प्राप्त करने के लिए खाता धारक को रुपे एटीएम कार्ड लेकर उसका नियमित इस्तेमाल करना आवश्यक है