पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सर्वकर्मचारी संघ आंदोलन तेज करेगा

सर्वकर्मचारी संघ आंदोलन तेज करेगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी | सर्वकर्मचारी संघ ने शुक्रवार काे पटवार भवन में एक सम्मेलन कर आंदोलन को तेज करने का फैसला लिया है। सम्मेलन की अध्यक्षता संघ के जिला प्रधान जयप्रकाश परमार ने की तथा मंच संचालन सुखदर्शन सरोहा ने किया। सम्मेलन में अनेक कच्चे पक्के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। बतौर मुख्य वक्ता मा. वजीर सिंह, सुखदेव सिंह, रतन कुमार जिंदल ने कहा कि पिछली सरकार से लड़ाई लड़कर कर्मचारियों ने सरकार से जो फैसले लागू करवाए थे लेकिन आज भाजपा सरकार समीक्षा का बहाना करके उनको रद्द कर रही है। देश के 16 राज्यों में आज भी कर्मचारियों की सेवा अवधि 60 वर्ष है। लेकिन हरियाणा सरकार ने बेरोजगारों को रोजगार देने का बहाना कर उसे 58 वर्ष कर दिया है। इसके अतिरिक्त सरकार ने कर्मचारियों को पंजाब सरकार के समान वेतनमान देने का फैसला भी ठुकरा दिया। संघ हरियाणा लगातार मांग करता रहा है कि सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते प्रदेश सरकार ने 18 सूत्रीय मांग पत्र को लागू नहीं किया गया तो प्रदेश का कर्मचारी एकजुट होकर आर-पार की लड़ाई का ऐलान करेगा। सम्मेलन में धर्मपाल सिंह, धर्मबीर सिंह, अमित, नरेन्द्र, कप्तान सिंह, परमाल सिंह, ऋषि राम शर्मा, राजकुमार घिकाड़ा, संदीप सोरखी, रामजीवन, सुरेश कुमार, बलजीत शर्मा, गुलाब चन्द, अनिल मुंजाल राजेश समेत अनेक कर्मचारी उपस्थित थे।

पटवार घर में सर्व कर्मचारी संघ के सम्मेलन को संबोधित करते मास्टर वजीर।