पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेपक टकरा टीम के लिए खिलाड़ियों का किया चयन

सेपक टकरा टीम के लिए खिलाड़ियों का किया चयन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी | 16से 20 दिसंबर तक होने वाली 60 वीं स्कूली सेपक टकरा टीम के लिए शुक्रवार को खिलाड़ियों का चयन किया गया। अकादमी के राज्य प्रधान कंवर लाल सिंह भानू प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में राजपूत धर्मशाला में आयोजित चयनित कैंप में टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया। अकादमी प्रशिक्षक दशरथ सिंह मानहेरू ने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान प्रधान कवंरलाल सिंह ने चयनित खिलाड़ियों को खेल किट देकर सम्मानित किया तथा प्रतियोगिता में विजय होने का आशीर्वाद दिया। उन्होंने बताया इस प्रतियोगिता के लिए डीपीएस स्कूल से कुशाग्र कोकचा, गौरव वोहरा, पीएनजी स्कूल से अब्दुल, द्रोणाचार्य स्कूल से दीपाशी परमार का चयन किया गया। इस अवसर पर सतबीर सिंह, दशरथ सिंह रंगा, बबीता, पवन कुमार, सुनिल शास्त्री, अनिल परमार, इमरान बापोड़ा, शिवम सिंह, मुकेश बंसल, पीटीआई अनीता, लता तंवर, सुमन परमार, डीपीई संदीप सांगवान, नीरज, अनुभव, अरूण, प्रशांत, कुलदीप, आदित्य, धीरज, प्रिया, प्रियंका आदि मौजूद थे।

60वीं स्कूल राष्ट्रीय सेपक टकरा के खिलाड़ी अकादमी राज्य प्रधान कंवरलाल सिंह, अनिल परमार, अन्य के साथ।