पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोडवेज परिचालक से मारपीट करने वालों को गिरफ्तार करने की मांग

रोडवेज परिचालक से मारपीट करने वालों को गिरफ्तार करने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणारोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष दलबीर किरमारा ने बवानीखेड़ा के पास भिवानी डिपो के परिचालक से मारपीट करने वाले आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि रोडवेज कर्मियों से इस तरह की मारपीट सहन नहीं की जाएगी। किरमारा ने कहा कि पिछले दिनों रोहतक में लड़कियों से छेड़छाड़ मामले में चालक-परिचालक को केवल इसलिए निलंबित कर दिया गया था कि उन्होंने छेड़छाड़ करने वालों को रोका नहीं।

भिवानी की घटना इसके विपरीत है लेकिन परिवहन विभाग एवं पुलिस प्रशासन इसको लेकर गंभीर नहीं है। परिचालक ने जब लड़की से छेड़छाड़ करने वाले युवकों को रोका तो उन्होंने इसकी रंजिशवश परिचालक से केवल मारपीट की बल्कि उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और परिचालक अस्पताल में उपचाराधीन है। उन्होंने कहा कि इस तरह के शरारती युवक हर रूट पर हर बस में मिलेंगे लेकिन सख्त कार्रवाई के अभाव में उनके हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। पुलिस प्रशासन को चाहिए कि ऐसे अपराधी किस्म के युवकों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि आए दिन हो रही इस तरह की घटनाओं के चलते रोडवेज के चालकों-परिचालकों का ड्यूटी करना भी मुश्किल हो गया है। ऐसे में प्रशासनिक पुलिस अधिकारियों को चाहिए कि वे इस ओर कड़े कदम उठाएं।