- Hindi News
- परीक्षा के लिए कल तक जमा करवाने होंगे असाइनमेंट
परीक्षा के लिए कल तक जमा करवाने होंगे असाइनमेंट
भिवानी | हरियाणामुक्त विद्यालय सेकंडरी सीनियर सेकंडरी के पूर्ण विषयों के परीक्षार्थियों को अप्रैल 2015 में होने वाली वार्षिक परीक्षाओं के लिए अपनी प्रथम असाइनमेंट 14 दिसंबर तक जमा करवानी होगी। इसी प्रकार दूसरी असाइनमेंट आठ फरवरी तक अपने अपने अध्ययन केंद्रों पर जमा करवानी होगी। बोर्ड सचिव पंकज कुमार ने बताया कि इस संबंध में प्रत्येक विषय की दो-दो असाइनमेंट की प्रश्नावली बोर्ड की वेब-साइट पर डाल दी है। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों द्वारा चयनित अध्ययन केंद्रों पर कक्षाएं एक मार्च तक लगाई जाएंगी। इन कक्षाओं में सभी परीक्षार्थियों का उपस्थित होना तथा अपना पहचान पत्र अध्ययन केंद्र से प्राप्त करना आवश्यक है। सचिव ने बताया कि संपर्क कक्षा मूल्यांकन के लिए 20 अंक अध्ययन केंद्रों के माध्यम से दिए जाएंगे। सीपीई में प्रथम बार जितने अंक अर्जित होंगे केवल वही अंक वार्षिक परीक्षा परिणाम में जोड़े जाएंगे।