- Hindi News
- जम्मू कश्मीर में खिलेगा कमल : ऋषि प्रकाश
जम्मू कश्मीर में खिलेगा कमल : ऋषि प्रकाश
भिवानी | सभीमोर्चा एवं प्रकोष्ठों के प्रदेश प्रभारी ऋषि प्रकाश शर्मा ने कहा कि जम्मू में पार्टी को अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जब से देश में मोदी की सरकार बनी है तभी से पूरी दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ने लगा है। पड़ोसी देशों से रिश्ते मधुर बनने लगे हैं। पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगातार कमी रही है तथा महंगाई कम हो रही है। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बनी एनडीए की सरकार के कार्यों को देखते हुए जम्मू कश्मीर की जनता ने कमल का फूल खिलाने का मन बना लिया है। जम्मू कश्मीर में इस बार भाजपा का डंका बज रहा है। मतदाता उत्साह के साथ भाजपा के पक्ष में मतदान करके सरकार बनाने काे उतावले हैं।