पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अदालत में बाप बोला हां पीटता था बेटी को, पर उसके भले के लिए

अदालत में बाप बोला- हां पीटता था बेटी को, पर उसके भले के लिए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अपनीही बेटी को अपने घर में बंधक बनाकर उसकी पिटाई करने वाले आरोपित दादरी निवासी विनोद को दादरी पुलिस ने शनिवार को अदालत में पेश किया। वहां उसने स्वीकार किया कि वह अपनी बेटी के साथ मारपीट करता था। अदालत ने इस मामले में विनोद को जमानत पर रिहा कर दिया। वहीं पीड़ित बच्ची बाल सेवा आश्रम में अब सकुशल है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर चाइल्ड वेलफेयर समिति की चेयरमैन राजबाला श्योराण एक शिकायत मिली थी कि दादरी में एक व्यक्ति ने अपनी बेटी को बंधक बनाया हुआ है। वह अपनी बेटी के साथ मारपीट करता है। उसी शिकायत के आधार पर जिला बाल संरक्षण अधिकारी रितू ने दादरी पुलिस के साथ मिलकर विनोद के मकान से उसकी नाबालिग बेटी को बरामद कर उसे थाने लाया गया। वहां आने के बाद उस बच्ची ने अपने पिता के खिलाफ बयान दिए तो पुलिस ने उसके पिता के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

उसी मामले में पुलिस ने शनिवार दोपहर आरोपित विनोद को दादरी की अदालत में पेश किया। इससे पहले उसने पुलिस के सामने स्वीकार किया कि वह अपनी बेटी की पिटाई करता था। उसका कहना था कि वह अपनी बेटी को कमरे में बंद भी करके जाता था। मगर, यह काम वह अपनी बेटी के भले के लिए ही कर रहा था।

दूसरी ओर जिला चाइल्ड वेलफेयर समिति की चेयरमैन राजबाला श्योराण और जिला बाल संरक्षण अधिकारी रितू ने बताया कि वह बच्ची अब सामान्य तरीके से आश्रम में रह रही है।

आश्रममें लग गया है मन

उन्होंनेकहा कि वैसे तो उन्होंने उस बच्ची का शुक्रवार रात ही मेडिकल करा दिया था। इसलिए अब अगर जरूरत हुई तो वे उसका दोबारा मेडिकल करा देंगी। वहीं आश्रम के मैनेजर रामनिवास शर्मा ने कहा यह बच्ची जब शुक्रवार रात यहां लाई गई तब बहुत डरी हुई थी। मगर शनिवार को वह आश्रम की अन्य बच्चियों के साथ घुल मिल गई है। इसलिए अब उसका यहां रहने के लिए मन लग गया है।