अध्यापन से पहले शुरू हुआ अध्ययन
हांसीरोड स्थित एसईएमटी भवन में शनिवार को नवचयनित पीजीटी को ट्रेनिंग दी गई। दस दिवसीय ट्रेनिंग के दौरान फिजिक्स और पॉलिटिकल विषय के पीजीटी को अध्यापन से पहले अध्ययन के संबंध में महत्वपूर्ण पहलुओं का ज्ञान दिया जाएगा। ट्रेनिंग इंचार्ज जोगेंद्र सिंह ने बताया कि दस दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान नवनियुक्त पीजीटी को कक्षा नौंवी से बारहवीं तक के विषय संबंधी महत्वपूर्ण तथ्यों से अवगत कराया जाता है।
उन्हें पढ़ाने के तौर तरीकों के बारे में मास्टर ट्रेनरों द्वारा समझाया जा रहा है। फिजिक्स के मास्टर ट्रेनर घनश्याम रवींद्र और पॉलिटिकल के मास्टर ट्रेनर सुखदेव प्रसाद संगीता तंवर का कहना है कि टीचरों को सरकारी स्कूलों में बच्चों को सिलेबस पूरा कराने संबंधी व्यवहारिक ज्ञान देना बहुत जरूरी है।
बताया जा रहा है कि अगर ये टीचर बिना प्रशिक्षण के विद्यालय में बच्चों को पढ़ाएंगे तो कई कठिनाइयां उनके सामने आएंगी। इन कठिनाइयों को दूर करने के लिए ही उन्हें इस तरह के प्रशिक्षण दिए जाते हैं। यहां बता दें कि फिजिक्स के 46 पॉलिटिकल के 27 नवचयनित पीजीटी को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
सीमेट भवन में स्नानांतरण के बाद जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में नवनियुक्त पीजीटी को प्रशिक्षण देते ट्रेनिंग इंचार्ज जोगेंद्र सिंह।