पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर में पांच को प्रदर्शन करेंगे जेबीटी स्टूडेंट

शहर में पांच को प्रदर्शन करेंगे जेबीटी स्टूडेंट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी| जेबीटीस्टूडेंट फोर्म संबंधित एसएफआई की बैठक शनिवार को पुराना बस स्टैंड स्थित बीर सिंह पार्क में हुई। इसकी अध्यक्षता जिला सचिव मंडल प्रवीन ने की। बैठक का संचालन सुनील मेचू ने किया। इसमें सचिव मंडल ने सामूहिक रूप से फैसला लिया कि सरकार द्वारा जेबीटी को दो साल से बढ़ाकर तीन साल करने के विरोध में पांच जनवरी 2015 को नेहरू पार्क में 10 बजे जिला स्तरीय प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें सरकार से यह मांग की जाएगी कि जेबीटी में इंटर्नशिप को समाप्त किया जाए। इसके अलावा जिन जेबीटी छात्रों द्वारा पिछले सालों के दौरान इंटर्नशिप की है उन्हें उचित मानदेय दिया जाए। इस दौरान यह भी फैसला लिया गया कि पांच जनवरी को होने वाले जिलास्तरीय प्रदर्शन में सीएम के नाम डीसी को ज्ञापन दिया जाएगा। इस मीटिंग में मुख्य रूप से प्रवीन, श्योराण, संदीप, रविन्द्र, सुनील, अनिल, रजनेश, दिनेश, क्रांति, पुनीत, पोनी, ललित आदि थे।