- Hindi News
- पुष्पेंद्र तंवर नौसेना में बने लेफ्टिनेंट
पुष्पेंद्र तंवर नौसेना में बने लेफ्टिनेंट
भिवानी | गांवहालुवास निवासी पुष्पेंद्र सिंह भारतीय नौसेना अकादमी में कमीशन प्राप्त कर लेफ्टिनेंट के पद पर सुशोभित हुए हैं। पुष्पेंद्र सिंह का चयन संघ लोक सेवा आयोग द्वारा दिसंबर 2010 में ली गई परीक्षा के आधार पर हुआ था। तीन साल एनडीए में प्रशिक्षण बीएससी पूरी करने पर नवंबर 2013 में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी से पास आउट होकर आगे की ट्रेनिंग के लिए भारतीय नौसेना अकादमी में पहुंचे। जहां एक वर्ष का प्रशिक्षण पूर्ण कर हाल ही में नौसेना अकादमी में हुई पासिंग आउट परेड में लेफ्टिनेंट के पद पर सुशोभित हुए।
नौ सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित हुए हालुवास निवासी पुष्पेंद्र सिंह अपने पिता सज्जन तंवर माता मधु तंवर के साथ।