- Hindi News
- बहन की शादी में भाई का लैपटाप और फोन चोरी
बहन की शादी में भाई का लैपटाप और फोन चोरी
भिवानी | सेवानगरकॉलोनी में बहन की डोली उठने से पहले ही एक युवक का लैपटाप और मोबाइल चोरी हो गया। दरअसल हुआ यूं कि सेवा नगर कॉलोनी निवासी नवीन की बहन की 5 दिसंबर को शादी थी। जब बारात उनके घर पर पहुंच गई तो उसने अपना लैपटाप और मोबाइल फोन एक कमरे में रख दिया और जीजा की आवभगत में जुट गया। मात्र पांच मिनट में ही किसी ने उसका लैपटाप और मोबाइल गायब कर दिया। नवीन ने बताया वह डीजे आपरेटर का काम करता है। दोनों चींजे चोरी होने से उसे करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। बहन को विदा करने के बाद नवीन ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस के जांच अधिकारी ईएएसआई संजय कुमार ने चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।