- Hindi News
- कालीरामण खाप ने की केंद्रीय मंत्री के बयान की निंदा
कालीरामण खाप ने की केंद्रीय मंत्री के बयान की निंदा
भिवानी | कालीरामणखाप के राष्ट्रीय प्रधान सज्जन सिंह ने कानून मंत्री सदानंद गौड़ा के उस बयान पर आलोचना की है जिसमें केंद्रीयमंत्री ने खाप पंचायतों को संविधान और कानून के खिलाफ बताया है। खाप प्रधान ने कहा कि कानून मंत्री जमीनी हकीकत से वाकिफ नहीं हैं। खाप पंचायतें कानून और संविधान के दायरे में रहकर समाज सुधार में बड़ी भूमिका निभा रही हैं। वे शनिवार को जाट धर्मशाला में जिले के दो दर्जन से अधिक गांवों से आए कालीरामण खाप के प्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे थे। प्रधान ने कहा कि खाप पंचायतें समाज में फैली सामाजिक कुप्रथाओं को दूर करने का प्रयास करती हैं वहीं समाज में सभ्यता और संस्कृति को कायम रखने में अहम भूमिका निभा रही हैं। सज्जन सिंह ने कहा कि खापें किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ होकर समाज का उत्थान करने का काम करती हैं। उन्होंने कहा कि वैसे कानून मंत्री दक्षिण भारत से हैं। इसलिए उत्तर और दक्षिण भारत के रीति रिवाजों में काफी फर्क है।