पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खाटू श्याम तक सीधी रेल सेवा शुरू हो

खाटू श्याम तक सीधी रेल सेवा शुरू हो

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडलरेल उपभोक्ता सलाहकार समिति की बीकानेर में हुई पहली बैठक में समिति के सदस्य महाबीर प्रसाद डालमिया ने आठ मांगें उत्तर पश्चिम रेलवे की मंडल रेल प्रबंधक के सामने रखीं। डालमिया ने इन मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग रेलवे से की है।

डालमिया ने बताया कि अमृतसर, लुधियाना, हिसार के बीच चलने वाली गाड़ियों में से एक सवारी गाड़ी को भिवानी तक विस्तार किया जाए। फुलेरा, रिंगस से रेवाड़ी के बीच चलने वाली गाडिय़ों में से एक गाड़ी का भिवानी तक विस्तार किया जाए ताकि भिवानीवासियों को खाटू धाम जाने के लिए सीधी रेल सेवा उपलब्ध हो सके। भिवानी से वाया रेवाड़ी दिल्ली तक एक गाड़ी चलाई जाए जिससे भिवानी से हजारों युवा गुड़गांव में मल्टीनेशनल कंपनियों में नौकरी करते हैं, उनको गुड़गांव आने-जाने में हर दिन बस द्वारा सफर करना पड़ता है। लोहारू सीकर रेलवे लाइन जो पिछले तीन साल से बंद पड़ी है, इससे हरियाणा-राजस्थान के यात्रियों को मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। इसलिए इस रेलवे ट्रैक को शीघ्र चालू कराया जाए। भिवानी से हरिद्वार के लिए नई रेल सेवा उपलब्ध करवाई जाए।

भिवानी से चलकर कालका जाने वाली गाड़ी जो पानीपत में जाने आने के समय 50 मिनट ठहरती है,जिससे प्रत्येक दिन गोहाना, रोहतक, कलानौर भिवानी के हजारों यात्रियों का समय करीब पौने 2 घंटे खराब हो जाता है, इसे स्वतंत्र गाड़ी किया जाए। जोधपुर, हिसार एवं बीकानेर हिसार के बीच चलने वाली गाडिय़ों में से किसी एक गाड़ी का भिवानी तक विस्तार किया जाए।

सिरसा एक्सप्रैस किसान एक्सप्रैस का भिवानी सिटी पर ठहराव किया जाए ताकि भिवानी जंक्शन पर भीड़ से राहत मिले और भिवानी सिटी के आसपास की कालोनीवासियों को चार किलोमीटर चलकर भिवानी जंक्शन नहीं आना पड़े। डालमिया ने रेल मंडल प्रबंधक से भिवानी जंक्शन पर सक्रिय दलालों पर अंकुश लगाने की मांग की है।