पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टेट चेस में हुए कई उलटफेर

स्टेट चेस में हुए कई उलटफेर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी। लगातार उलटफेर दर्शा रही नई अनाज मण्डी स्थित जनसेवा विद्या विहार हाई स्कूल में चल रही हरियाणा शतरंज एसोसिएशन (एचसीए) की 14वीं राज्य स्तरीय ईनामी शतरंज चैंपियनशिप के दूसरे दिन शनिवार को कई उलटफेर हुए। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंडर 10, 14, 18 ओपन मुकाबलों में प्रदेश के नेशनल खिलाड़ियों ने बेहतर खेल प्रदर्शन कर दबदबा बनाए रखा।
एचसीए के प्रदेश महासचिव कुलदीप शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के चौथे मुकाबले में हिसार के दीपक पूनिया, कुलदीप, रोहतक के पीयूष खुराना, दादरी के हर्षित जिंदल, सिरसा की अंचल अरोड़ा, रोहतक के अंकित, हिसार के गविश चोटानी, दादरी के कपिल शर्मा, हिसार के पुनीत इंदौरा, दादरी के मयंक वत्स, पवन शर्मा शीर्ष पर पहुंच कर चार-चार अंकों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं। जबकि हिसार के योगेश कालरा, असीम कुमार 3.5-3.5 अंकों के साथ बराबरी पर हैं।

अंडर 10 आयुवर्ग के चौथे मुकाबले में दादरी के मयंक ने अमित, पवन ने फतेहाबाद के गुरप्रीत, नारनौल के आदित्य ने रेहान, अमन ने सोनीपत के हर्ष, फरीदाबाद के खुशागर ने यशदीप को हराया। अंडर 14 आयुवर्ग में रोहतक के अंकित ने रिंकी शर्मा, हिसार के अमन ने पानीपत के रिदम, अरुण ने सोनीपत के रिंकू, श्रुति रापड़िया ने फरीदाबाद की मनलीन, नमन ने गुड़गांव के तुषार, अजीत ने पानीपत के निखिल भारद्वाज, रोहतक के दीक्षांत ने रितिका को हराकर पांचवे चरण में प्रवेश किया है।
हर्षित ने आरती गर्ग, सिरसा की अंचल ने हिसार के दिपांशु को हराकर शिकस्त दी। वहीं अंडर 18 आयुवर्ग के चौथे मुकाबले में हिसार के दीपक ने रोहतक के निखिल, रोहतक के पीयूष ने कोमल, गुड़गांव के बिजेंद्र ने सोनीपत के शुभम, पलवल के कशिफ ने विकास, झज्जर के मुकुल ने जींद के अंकित नैन को हराकर पांचवे दौर में जगह बनाई। ओपन वर्ग में भिवानी के मुकेश शर्मा ने करनाल के स्वार्थ, सुमित ने हिसार के जोनी वर्मा, दिव्या ने करनाल के राणा प्रताप, पलवल के नवाब ने पानीपत के शुभम, रोहतक के सूरज दहिया ने करनाल के प्यारा सिंह, हरबीर ने संदीप, दिव्या ने विशाल को हराकर अगले चरण में प्रवेश किया।
स्पर्धा भिवानी जिला चेस एसोसिएशन द्वारा हरियाणा शतरंज एसोसिएशन के तत्वावधान में किया जा रहा है। डीसी साकेत कुमार विजेता खिलाड़ियों को इनाम बांटेंगे।
(राज्य स्तरीय शतरंज चैंपियनशिप में अपने प्रतिद्वंद्वियों को मात देने के लिए चाल चलते अक्षित शर्मा, आर्यन, अरवी, विशू अन्य। )