पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विश्व कप में विजेता टीम का किया स्वागत

विश्व कप में विजेता टीम का किया स्वागत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी | भिवानीमें दो दिन का अभ्यास कर भारतीय नेत्रहीन क्रिकेट टीम ने दक्षिणी अफ्रीका के केपटाउन में जीता है। इसके फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने पहले खेलते हुए 40 ओवर में 390 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके बाद भारतीय टीम ने यह लक्ष्य पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया था। इस विश्व कप में नौ देशों के खिलाड़ी भाग ले रहे थे। टीम की इस उपलब्धि पर मंत्रियों पदाधिकारियों ने भारतीय नेत्रहीन क्रिकेट टीम को बधाई दी और खिलाड़ियों को गौरव ठहराया। दिल्ली मे केन्द्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत ,सर्भन्दा सोनोवाल अनन्त कुमार के बाद खेल नगरी भिवानी के लोगों पीसीसीएआई ने भी खिलाडिय़ों का हौंसला बढ़ाया। इस अवसर पर बालयोगी महंत चरणदास महाराज, पीसीसीएआई के प्रधान सुरेन्द्र लोहिया, जेपी मलिक, राष्ट्रीय युवा पुरस्कार अवार्डी अशोक भारद्वाज,संजय गोयल, डाॅ. नवीन कोकचा, राजेश कुमार ,एडवोकेट राजनारायण पंघाल, गोवर्धन आचार्य, डॉ. मयंक, राजकुमार सुनसुना, राजेश बिष्ट, सोनू, संदीप आदि थे।