पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खरक में आईटीआई चालू कराने के लिए सीएम को लिखा पत्र

खरक में आईटीआई चालू कराने के लिए सीएम को लिखा पत्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी | खरकगांव में आईटीआई की नए सत्र से कक्षाएं लगाने के लिए शनिवार को कांग्रेस के मीडिया सचिव संदीप खरकिया ने सीएम मनोहर लाल खट्टर को पत्र लिख है। इस पत्र में उन्होंने कहा कि निवर्तमान कांग्रेस सरकार ने पिछले साल 13 जून को बवानी खेड़ा में हुई एक जनसभा में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने खरक में आईटीआई बनाने की घोषणा शुरू की थी। तब सरकार ने घोषणा ने की थी कि इस आईटीआई के निर्माण पर शीघ्र ही काम शुरू कर दिया जाएगा। इसलिए उन्हें उम्मीद थी कि उनके गांव में अप्रैल 2015 से आईटीआई की कक्षाएं लगनी शुरू हो जाएंगी।

मगर, प्रदेश में नवनियुक्त भाजपा सरकार का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। इसपर उन्होंने गांव में आईटीआई भवन निर्माण के लिए सीएम को पत्र लिखकर जल्द कार्रवाई की मांग की है। खरकिया ने कहा कि ऐसा होने से हजारों नौजवानों को रोजगारपरक शिक्षा मिलनी शुरू हो जाएगी।