रोड़ी से भरा डंपर पलटा
रोड़ी से भरा डंपर पलटा
भिवानी| तोशामबाइपास पर शनिवार सुबह रोड़ी से भरा एक डंपर पलट गया। इस कारण इस मार्ग पर यातायात बाधित हो गया वहीं डंपर पलटन से उसमें भरी रोड़ियां भी सड़क पर बिखर गईं। इस कारण वहां से वाहनों का निकलना भी मुश्किल हो गया। करीब तीन घंटे बाद डंपर को उठाने के बाद ही इस मार्ग पर यातायात सुचारू हो पाया। इस डंपर के पलटने का एक मुख्य कारण यह माना जा रहा है कि इस मार्ग पर जगह जगह गड्ढे बने हुए हैं। इसलिए शायद उन गड्ढों के कारण ही डंपर का संतुलन बिगड़ा है।