पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खाप पंचायतों के खिलाफ टिप्पणी सहन नहीं : संपूर्ण

खाप पंचायतों के खिलाफ टिप्पणी सहन नहीं : संपूर्ण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी | भिवानीमहापंचायत के संयोजक संपूर्ण सिंह ने केंद्रीय कानून मंत्री सदानंद गौड़ा द्वारा खाप पंचायतों को गैर कानूनी बताए जाने पर शनिवार को प्रतिक्रिया व्यक्त की है। इस बारे में पत्रकारों से बातचीत करते हुए संपूर्ण सिहं ने कहा कि खापों को गैर कानूनी बताना सामाजिक मर्यादाओं का उल्ल्घंन है। उन्होंने कहा कि खापें सामाजिक ताना बाना बनाती हैं।

उन्होंने कहा कि खापों द्वारा देश में ऐसे ऐसे काम किए गए हैं जो देश प्रदेश उत्थान में क्रांतिकारी साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि कई काम तो ऐसे हैं जिन्हें कानून भी नहीं रोक पाता, लेकिन उन्हें खापों द्वारा सिरे चढ़ाया जाता है। संपूर्ण सिंह ने कहा कि सदानंद गौड़ा दक्षिण भारत से संबंध रखते हैं। इसलिए उन्हें वहां की संस्कृति का तो पता होगा, क्योंकि उस इलाके में खापों का कोई महत्व नहीं है। हरियाणा तथा उत्तर भारत में खापों का पुराना इतिहास रहा है। देश धर्म एवं समाज के हित में खापें हमेशा काम करती आई हैं। खापों द्वारा समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने में अहम योगदान दिया गया है। खापों के प्रभाव के चलते ही प्रदेश में कई मर्यादाएं आज भी जिंदा हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसे कई मामले हैं जो न्यायालय तक में नहीं सुलझ पाए, लेकिन उन्हें खाप, पंचायतों द्वारा सर्व सम्मति से निपटाया गया है और लाखों ऐसे फैसले हैं, जो बिना कोर्ट में गए ही पंचायतों ने ही सुलझा दिए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर खापों के बारे में काेई भी विपरीत टिप्पणी की तो इसके गंभीर परिणाम होंगे।