पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधायक की धौंस दिखा चार दिन में दो कंडक्टर पीटे

विधायक की धौंस दिखा चार दिन में दो कंडक्टर पीटे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिछलेचार दिन के अंतराल में रोडवेज के दो कंडक्टरों की पिटाई हो चुकी है। इनमें समानता यही है कि बवानी खेड़ा में कंडक्टर को पीटने वालों ने कंडक्टर की पिटाई के बाद विधायक बिशंभर वाल्मीकि जिंदाबाद के नारे लगाए तो शनिवार को रोहतक गेट पर पीटने वाले युवक ने भी कंडक्टर को विधायक बिशंभर की धौंस दिखाते हुए उसे सस्पेंड कराने की धमकी दी। दूसरी ओर विधायक बिशंभर वाल्मीकि का कहना है कि इससे उनका कोई लेना देना नहीं है। हालांकि पुलिस ने एक मामले में छह युवकों को गिरफ्तार भी कर लिया है। मगर, कंडक्टर विक्रम का कहना है कि पुलिस अन्य युवकों को गिरफ्तार करने के बजाय उस पर ही समझौते का दबाव बना रही है।

पुलिस रिकार्ड के अनुसार गुरुवार सुबह बवानी खेड़ा के बस स्टैंड पर करीब दो दर्जन युवकों ने रोडवेज कंडक्टर विक्रम की पिटाई कर दी। उस कंडक्टर का कसूर यह था कि उसने बुधवार शाम उन युवकों को युवतियों पर फब्तियां कसने से रोका था। मगर उन युवकों ने विक्रम की पिटाई करने के बाद विधायक बिशंभर वाल्मीकि जिंदाबाद के नारे लगाते हुए कंडक्टर से कहा कि वे विधायक के आदमी हैं और वह उनका कुछ नहीं बिगड़वा सकता।

दूसरी घटना शनिवार शाम सिटी बस सेवा में हुई। रेलवे स्टेशन से इस बस में एक युवक जोगेंद्र सवार हुआ। उसने कंडक्टर काे स्टाफ का आदमी बताते हुए टिकट लेने से इंकार कर दिया। मगर, रोहतक गेट पर उसने वहां उतर रही दो सवारियाें से उनकी टिकट ली और उनमें से एक टिकट अपने एक अन्य साथी को दी। यह देख बस के कंडक्टर बिजेंद्र ने युवक को ऐसा करने से रोका तो वह उससे ही उलझ गया। उसने कंडक्टर को धौंस दिखाते हुए कहा कि वह विधायक बिशंभर वाल्मीकि का आदमी है और वह उसे सस्पेंड कर उसके घर बिठवा देगा। इस दौरान उसने कंडक्टर बिजेंद्र के साथ मारपीट की और भागने लगा। मगर अन्य लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसके खिलाफ सरकारी कर्मचारी के साथ मारपीट और सरकारी काम में बाधा डालने का केस दर्ज कर उसे रविवार को अदालत में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया।

इस बारे में बवानी खेड़ा के विधायक बिशंभर वाल्मीकि ने कहा कि वह बवानी खेड़ा में कंडक्टर की पिटाई करने वालों को नहीं जानता। इसलिए उस मामले से उसका कोई लेना-देना नहीं। इसके अलावा एकबारगी तो विधायक बिशंभर वाल्मीकि ने खरक निवासी जोगेंद्र को भी पहचानने से इंकार कर दिया, जिसने