- Hindi News
- बीकॉम प्रथम वर्ष के छात्र ने कुएं में कूदकर दी जान
बीकॉम प्रथम वर्ष के छात्र ने कुएं में कूदकर दी जान
दिनोदगेट क्षेत्र में बीकॉम प्रथम वर्ष के छात्र ने रविवार सुबह सात बजे कुएं में छलांग लगा दी। कुएं में कूदने की आवाज सुनकर क्षेत्र के लोग वहां एकत्रित हो गए और छात्र को बाहर निकालने की कवायद शुरू हुई। छात्र को बाहर निकालकर उसे तुरंत जिला सामान्य अस्पताल में लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही दिनोद गेट पुलिस अस्पताल में पहुंची।
दिनोद गेट क्षेत्र अंजनी ने बताया कि उसका इकलौता बेटा 18 वर्षीय पीयूष उर्फ पिंकू पिछले कुछ अर्से से मानसिक रूप से परेशान था। रविवार सुबह सात बजे वह घर से अचानक गायब हो गया। जब उसे ढूंढने का प्रयास किया तो पास ही स्थित एक कुएं में कुछ लोगों द्वारा उसके गिरने की सूचना दी गई। इस पर जब वे वहां पहुंचे तो उन्होंने पीयूष को बाहर निकालने की मुहिम शुरू कर दी। उसकी बड़ी बहन मेघा भी भाई की मौत से गहरे सदमे में है। दिनोद गेट पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला सामान्य अस्पताल में उसका पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने परिजनों का बयान दर्ज कर इस संबंध में इत्तफाकिया कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया।