- Hindi News
- धार्मिक संस्थानों में रखे हथियार सरकार तुरंत जब्त करे: मिश्र
धार्मिक संस्थानों में रखे हथियार सरकार तुरंत जब्त करे: मिश्र
देशमें तथाकथित बाबाओं के डेरों, मस्जिदों, मदरसों ईसाई मिशनरियों के कार्यकलापों की तुरंत जांच होनी चाहिए। धार्मिक संस्थानों की आड़ में हथियारों का जखीरा रखना,देशद्रोही गतिविधियों को बढ़ावा देना इनके माध्यम से चल रहा है। इन धार्मिक संस्थानों में रखे हुए सभी हथियारों को सरकार तुरंत जब्त करे।
ये मांग हरियाणा हिन्दू महासभा अभियान समिति के संयोजक मंडन मिश्र ने कही। वे रविवार को गांव बलियाली में हुई बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि धार्मिक संस्थान केवल मनुष्यों को धर्म शांति का उपदेश देने के लिए होते हैं। ऐसे स्थानों पर हथियारों का कोई काम नहीं। देश में विभिन्न डेरों, विभिन्न मस्जिदों में देश द्रोही गतिविधियां चलाई जा रही हैं। ये धर्म के नाम पर देश में एक नए आतंकवाद को जन्म दे रही हैं। दिल्ली के शाही इमाम बुखारी की गतिविधियों के जांच की मांग करते हुए मिश्र ने कहा कि उनके विरुद्ध विभिन्न न्यायालयों में केस चल रहे हैं। उनके कई बार गैर जमानती वारंट निकाले जा चुके हैं, लेकिन आज तक उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया। यह देश के कानून का अपमान है। देश के विभिन्न भागों में मस्जिदों मदरसों में देश विरोधी गतिविधियां होती है। इन पर अंकुश लगाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राममंदिर निर्माण के लिए हिन्दू महासभा द्वारा राष्ट्रव्यापी आंदोलन चलाया जा रहा है। अयोध्या में भगवान राम पिछले 22 सालों से तंबू में रह रहे हैं। ये देश के हिन्दुओं के लिए अपमान की बात है। देश की जनता ने नरेन्द्र मोदी को पूर्ण बहुमत दे रखा है। अब मोदी सरकार के पास यह बहाना नहीं कि उनके पास पूर्ण बहुमत नहीं। इसलिए अब भाजपा की केन्द्र सरकार को मंदिर निर्माण के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।
इस अवसर पर जिला हिन्दू महासभा प्रधान र| भारद्वाज शर्मा ने कहा कि जिले में हिन्दू महासभा की सदस्यता अभियान को जोरदार ढंग से चलाया जा रहा है। जिले के सभी गांवों में हिन्दू महासभा की शाखाएं स्थापित की जा रही हैं। इस अवसर पर सुरेन्द्र कौशिक को हलका बवानी खेड़ा का प्रधान नियुक्त होने पर स्वागत किया गया। इस बैठक में मनोज वशिष्ठ, सुशील भारद्वाज, नामदेव होरकरे, पंकज गुप्ता, नत्थूसिंह तंवर आदि थे।