- Hindi News
- आध्यात्मिक जीवन सरल सुहावना होता है : सुमित्रा
आध्यात्मिक जीवन सरल सुहावना होता है : सुमित्रा
भिवानी | प्रजापिताब्रह्माकुमारी की शाखा गौशाला मार्केट में रविवार को आध्यात्मिक चेतना संगोष्ठी हुई। इसमें बोलते हुए शाखा प्रबंधक बीके सुमित्रा बहन ने कहा कि आध्यात्मिक जीवन सरल सुहावना होता है।
उन्होंने कहा कि अगर धन की अधिकता हो तो हमारा मन इधर-उधर भटकने लगता है, तो हमारे पिछले खाते को खत्म होते देर नहीं लगती। किसी के यहां गोदामों में कितना भी अनाज भरा हो, यदि वह और खेती करें तो गोदाम को खत्म होने में देर नहीं लगती। इसी तरह शुभ कर्मों की खेती भी बगैर काम किए शीघ्र ही समाप्त हो जाती है। इसलिए पूर्व जन्म के किए के फल को पाकर इतराए नहीं, वरन भविष्य के लिए पुण्य के बीज भी बोएं जैसे हम भविष्य में काम आने के लिए धन को जमा करके रखते हैं। इसी प्रकार भविष्य के लिए काम आए पुण्यों को भी जमा करें।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी शाखा गौशाला मार्केट में आध्यात्मिक चेतना संगोष्ठी को संबोधित करती शाखा प्रबंधक ब्रह्माकुमारी सुमित्रा।