21 को होगी चिंतन बैठक: धानक
भिवानी | 21दिसंबर को एससी वर्ग हरियाणा अखिल भारतीय धानक उत्थान महासंघ की प्रदेशस्तरीय बैठक की जाएगी। इस बैठक की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के मध्य प्रदेश से पूर्व राज्यसभा सांसद नारायण सिंह केसरी करेंगे। यह जानकारी आरक्षण संयुक्त संघर्ष समिति वर्ग के चेयरमैन सुरेंद्र धानक ने दी। उन्होंने बताया कि बैठक में उपेक्षित दलित समाज हरियाणा की सामाजिक, राजनैतिक आरक्षण से संबंधित विषयों पर चर्चा की जाएगी।