सदस्यता अभियान के लिए उत्साह: जागलान
भिवानी | भाजपायुवा नेता संजीव जागलान बिधवान ने कहा कि बीजेपी के सदस्यता अभियान को लेकर लोगों में जोश उत्साह है। रविवार को जारी बयान में उन्होंने कहा कि आए दिन क्षेत्र के लोग पार्टी के सदस्यता अभियान में बढ़ चढ़कर भाग ले रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान के बाद प्रदेश भर में भाजपा मजबूत होगी और प्रदेश सरकार से हर आदमी खुशहाल है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के राजस्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु एवं कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ भी भिवानी जिले के विकास को लेकर प्रयासरत हैं।