पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंत्री सदानंद गौड़ा का बयान गलत: कमल

मंत्री सदानंद गौड़ा का बयान गलत: कमल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कानूनमंत्री सदानंद गौड़ा ने खापों के खिलाफ जो बयान दिया वह गैर कानूनी है। यह बयान उनका निंदनीय है और सभी राजनीतिक पार्टियों और सामाजिक संगठनों को दबाव बनाकर सदानंद गौड़ा से बयान वापिस दिलवाने का काम करना चाहिए। यह बात युवा नेता कमल सिंह प्रधान ने जारी बयान में कही।

उन्होंने कहा कि सदानंद गौड़ा को शायद खापों के महत्व का नहीं पता, क्योंकि आदिकाल से ही जितने भी विवाद हुए है, उनको खापों ने ही सुलह करवाई है। उन्होंने कहा कि न्यायालय में जब केस चला जाता है तो उसका फैसला आने में बहुत समय निकल जाता है और बहुत कम लोग उन फैसलों से संतुष्ट हो पाते हैं। वहीं कई मामले भाईचारे के आधार पर ही निपटाए जा सकते हैं। इसके बावजूद अगर राजनीतिक दल या राजनीतिक व्यक्ति ऐसी बात करते रहे तो समाज में अफरा-तफरी फैल जाएगी और खाप पंचायत का भय जनमानस के दिमाग से निकल जाएगा।

उन्होंने कहा कि भारतीय परम्परा के अनुसार पंचायत को पंच परमेश्वर का दर्जा दिया गया है। उन्होंने कहा कि भिवानी की महापंचायत ने भी इसकी निंदा की है, जो एक सराहनीय कदम है। क्योंकि महापंचायत ने कई मामलों को निपटाकर ये सिद्ध कर दिया कि वास्तव में पंचायतों का भी कुछ महत्व है।