पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फोटोस्टेट की दुकानों पर 10 रुपये में बिका फ्री का फार्म

फोटोस्टेट की दुकानों पर 10 रुपये में बिका फ्री का फार्म

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी। वोट बनवाने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय से फ्री में मिलने वाला फार्म रविवार को फोटो स्टेट की दुकानों पर 10 रुपये में बिका। लोगों को लगा कि शायद आखिरी दिन हो इसलिए फोटो स्टेट की दुकान पर फार्म लेने वालों का तांता लग गया। क्योंकि रविवार को शहर की सभी बूथों पर वोट बनाने का काम हुआ था। फार्म में जितने पेज थे उस हिसाब से फोटो स्टेट दुकानदार को छह रुपये लेने चाहिए थे, लेकिन रविवार को फायदा उठाकर उसके भी 10 रुपये वसूल किए गए ।
रविवार को जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी डॉ. साकेत कुमार ने बीएलओ की ड्यूटी लगाई थी। इसके तहत शहर में जितने भी पोलिंग बूथ है उन पर बीएलओ को सुबह नौ से शाम पांच बजे तक ड्यूटी देनी थी। अधिकारी की आज्ञा का पालन करते हुए बीएलओ बूथों पर तो समय पर पहुंच गए लेकिन कई बूथों पर वोट बनवाने के लिए ज्यादा लोग आने के कारण फार्म समाप्त हो गए।
ऐसा ही नजारा देखने को मिला अनाज मंडी स्थित जनसेवा विद्या विहार स्कूल में। जिसमें डाबर कॉलोनी, आजाद नगर के लोग वोट बनवाने वोटर कार्ड में हुई गलती को ठीक करवाने पहुंचे। बीएलओ ने बताया कि वह शनिवार को ही चुनाव कार्यालय से 30 फार्म ले आया था लेकिन यहां पर आने के बाद वोटर ज्यादा गए और फार्म खत्म हो गए।
बीएलओ को सूचना देनी चाहिए थी : इस बारे में जब एसडीएम एवं निर्वाचन पंजीयन अधिकारी सतीश कुमार से बात हुई तो उन्होंने बताया कि अगर बूथ पर फार्म खत्म हो गए थे तो बीएलओ की इसकी सूचना देनी चाहिए थी और लोगों को भी चाहिए था कि वह बीएलओ से इस बारे में पता करते कि आज आखिरी दिन है या नहीं ताकि उन्हें फोटो स्टेट की दुकानों से फार्म खरीदने पड़ते।

चुनाव कार्यालय बंद था : इस बारे में जब बीएलओ से बात हुई तो उन्होंने बताया कि वह अपनी ड्यूटी कर रहा था और फार्म खत्म होने पर अगर वह ड्यूटी छोड़कर जाता और पीछे से अधिकारी औचक निरीक्षण कर लेते तो मैं गैरहाजिर मिलता। सुबह नौ बजे मैं चुनाव कार्यालय गया था वहां पर कार्यालय बंद पड़ा था।
ये बोले लोग : जब दैनिक भास्कर संवाददाता फोटो ग्राफर मौके पर पहुंचे तो लोग फोटो स्टेट की दुकान से फार्म ले रहे थे। दुकान से फार्म खरीदने वालों में डाबर कॉलोनी निवासी राहुल, रामदेव, शास्त्री नगर निवासी दुर्गा डाबर कॉलोनी निवासी ओमबीर लांबा ने बताया कि जो फार्म फोटो स्टेट की दुकान से लिया है उतनी फोटो स्टेट अन्य दुकानों पर छह रुपये में हो जाती है लेकिन आज रविवार होने के कारण दूसरी दुकानें बंद है और दूर हैं इसलिए मजबूरी में खरीदना पड़ रहा है।
(अनाजमंडी की जनसेवा धर्मशाला में वोट बनवाने के लिए लगी लोगों की भीड़। )