धानक समाज की हुई बैठक
भिवानी | रविवारको स्वामी जीतू पाठशाला में धानक समाज की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता एएसआई रामचंद्र ने की। बैठक में स्वामी जीतू पाठशाला ट्रस्ट के आजीवन सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में पाठशाला को सुचारू रुप से चलाने भ्रूण हत्या राेकने सफाई अभियान चलाए जाने पर विचार विमर्श किया गया। समाज की अगली बैठक 21 दिसंबर को पतराम गेट स्थित धर्मशाला में होगी।