पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर की जनसमस्याओं को लेकर माकपा आंदोलन की राह पर

शहर की जनसमस्याओं को लेकर माकपा आंदोलन की राह पर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
माकपाकी शहरी एरिया कमेटी का पहला सम्मेलन डॉ. दयानंद सिवाच सरोज श्योराण की संयुक्त अध्यक्षता में रविवार को भगत सिंह स्मारक पर हुआ। इसका उद्घाटन करते हुए पार्टी जिला सचिव कामरेड दयानंद पूनिया ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार भी पिछली कांग्रेस सरकार के पदचिह्नों पर चलकर उन्हीं नीतियों को लागू कर रही है। ये नीतियां सार्वजनिक क्षेत्र का निजीकरण, श्रम कानूनों में श्रमिकों के विरोध में बदलाव, बीमा, रेलवे तथा रक्षा क्षेत्र में अंधाधुंध विदेशी निवेश, पेट्रोल, डीजल से नियंत्रण हटाना तथा कल्याणकारी योजनाओं में सब्सिडी कटौती करना शामिल है। सरकार के इन कदमों से एक तरह जहां कारपोरेट घरानों को मुनाफा होगा वहीं आम आदमी महंगाई, भ्रष्टाचार, रोजगार हीनता तथा गरीबी का शिकार होगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए केन्द्र राज्य सरकार की जन विरोधी नितियों के खिलाफ लडऩा है। इसकी शुरूआत मंगलवार को वामपंथी पार्टियों के प्रदर्शन से नेहरू पार्क से होगी। उन्होंने कहा कि भिवानी शहर की समस्याओं को लेकर ये शहरी ईकाई जनता की मदद करेगी। ॅपार्टी ने तीन साल के लिए आठ सदस्यीय शहरी एरिया कमेटी का गठन किया। इसमें कामरेड ओमप्रकाश को सचिव चुना गया है। कमेटी के अन्य सदस्य डाॅ. दयानंद सिवाच, सरोज श्योराण, कुलभूषण आर्य, रामफल देशवाल, करतार सिंह ग्रेवाल, क्रांति, पुनीत को चुना गया।