पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पहले पार्क को आबाद किया फिर नामकरण पर किया हवन

पहले पार्क को आबाद किया फिर नामकरण पर किया हवन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पर्यावरणसंरक्षण और स्वच्छता के प्रति संजीदगी दिखाने वाले कुछ लोगों की मुहिम रंग लाई है। पहले तो इन लोगों ने मिलकर क्षेत्र में वीरान पड़े पार्क को आबाद किया और फिर उसका नामकरण रखकर अन्य लोगों को भी ऐसे कार्यों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। हुडा सेक्टर 13 में रविवार को इसी पार्क का नाम महर्षि दयानंद रखा गया। पार्क के नामकरण पर सुबह हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ. भूप सिंह आर्य ने वैज्ञानिक ढंग से यज्ञ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों को पर्यावरण संरक्षण और शुद्धिकरण एवं साफ सफाई के प्रति प्रेरित किया। दरअसल सेक्टर के इस पार्क को मानव विकास अभियान एवं जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के संयुक्त तत्वावधान में विकसित किया गया है। जिला प्राथमिक शिक्षक संघ प्रधान जंगबीर कासनिया, मानव विकास अभियान के जिला महासचिव अजीत श्योराण ने बताया कि पार्क में पेड़ पौधों का संरक्षण कॉलोनी के लोग ही कर रहे हैं। यहां पर गंदगी को हटाकर साफ सुथरा किया गया है। कॉलोनी में इसी तरह अन्य लोग भी पार्कों को खुद ही विकसित करने में जुटे हैं, जो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक कदम है। हवन यज्ञ में सेक्टर निवासी पूर्व अधीक्षक ताराचंद, पूर्व बैंक प्रबंधक सोमबीर सिंह, रामनिवास आचार्य, राजकुमार शर्मा, बलवान सहारण, एडवोकेट राजेश यादव, मा. रामअवतार, सुरेंद्र बलियाली, धनपत सांगवान, हेल्थ इंस्पेक्टर बलबीर सिंह कुलदीप सिंह ने भी आहुति डाली।

सेक्टर 13 में महर्षि दयानंद पार्क के नामकरण के दौरान हवन में आहुति डालते क्षेत्रवासी।