पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संगीता को मिला अांबेडकर राष्ट्रीय सेवा श्री अवार्ड

संगीता को मिला अांबेडकर राष्ट्रीय सेवा श्री अवार्ड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी। गांव गुजरानी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत इतिहास प्रवक्ता संगीता सरोहा को आंबेडकर राष्ट्रीय सेवा श्री अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें शनिवार को दिल्ली के पंचशील आश्रम झाडौदा में आयोजित 30वें राष्ट्रीय दलित साहित्यकार सम्मेलन में मिला।
सम्मान समारोह में केंद्रिय खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री रामबिलास पासवान ने बतौर मुख्यातिथि के रूप में संगीता सरोहा को स्मृति चिह्न शॉल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। सम्मेलन में पंजाब विधानसभा अध्यक्ष सरदार चरणजीत सिंह अटह्ववाल, दिल्ली विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष अमरीश सिंह गौत्तम, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सोहनपाल सुमनाक्षर हरियाणा प्रदेश प्रभारी रमेश डींगवाल भी उपस्थित थे।
संगीता सरोहा को यह अवार्ड शिक्षा, साहित्य एवं समाजसेवा में उत्कृष्ट योगदान उपरांत प्रदान किया गया है। सम्मान समारोह में नेपाल दलित साहित्य अकेडमी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुरचंद गहतराज भी मौजूद थे।

संगीता को यह अवार्ड मिलने पर विद्यालय के प्राचार्य रमेशचंद्र मुआल ने बताया कि वह सामाजिक गतिविधियों में बढ़चढ़कर भाग लेती रही है। इस समारोह में प्राचार्य रमेशचंद मुआल, एलीमेंट्री हेड चांदीराम, प्रवक्ता हरदीप बागोतिया, मॉ तिलकराज कन्हेटिया, संगीता के पति मा. अशोक कुमार सरोहा, बेटा विनित सरोहा, भाई डॉ. गौत्तम सिंहल भी उनके साथ थे। विद्यालय के प्रवक्ता रणबीर काजल, डीपीई रामबीर, प्रवक्ता सतबीर, दिनेश, उमा शर्मा, वंदना कुमारी, मधु चौधरी, अर्चना गौड़, शालू, मीना, विजय लक्ष्मी, मिडिल हेड लीलावती ने भी संगीता के अवार्ड मिलने पर खुशी जताई है।

(गुजरानी के रावमा विद्यालय की इतिहास प्रवक्ता संगीता सरोहा को आंबेडकर राष्ट्रीय सेवा अवार्ड से सम्मानित करते अतिथिगण।)