- Hindi News
- रोडवेज कर्मचारी 18 को करेंगे दिल्ली में प्रदर्शन
रोडवेज कर्मचारी 18 को करेंगे दिल्ली में प्रदर्शन
हरियाणारोडवेज वर्कर्स यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ के राज्य वरिष्ठ उपप्रधान नरेंद्र दिनोद भिवानी डिपो प्रधान राजकुमार दलाल ने कहा कि 18 दिसंबर को दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन किया जाएगा। रोडवेज विभाग को बचाने के लिए कर्मचारियों ने एकजुट होकर संघर्ष का ऐलान किया है। आल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन के आह्वान पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदेश स्तरीय आंदोलन शुरू होगा। यूनियन कर्मचारी नेता नरेंद्र दिनोद ने कहा कि केंद्र सरकार ने एनएचआरपीएफ बिल को लागू करने का प्रस्ताव तैयार किया है। इस नेशनल हाइवे रेगुलेटरी प्रोडक्शन फोर्स से परिवहन विभाग का सीधे तौर पर निजीकरण किया जा रहा है। बिल के 6पास होने से प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम पचास किलोमीटर का किराया देना होगा। चाहे उसे पांच किलोमीटर का सफर ही क्यों ना करना हो। इस बिल के अनुसार अगर कोई चालक लालबत्ती पहली बार पार करता है तो उसे पांच हजार रुपये जुर्माना लगेगा और दूसरी पार नियम तोड़ने पर दस हजार का जुर्माना होगा। पहली गलती पर एक महीने के लिए लाइसेंस भी रद्द होगा। दूसरी में छह महीने और तीसरी पर एक साल तक लाइसेंस रद्द होगा। इस बिल से परिवहन सेवा के लिए लागू 1988 एक्ट भी खत्म हो जाएगा।
मारपीटकी निंदा
यूनियनकेंद्रीय कमेटी के नेता नरेंद्र कुमार दिनोद डिपो सचिव राजेश शर्मा, उपप्रधान कुलदीप, सह सचिव नागेश मान, प्रदीप बजीणा, संजय सांगवान ने सिटी बस सेवा के परिचालक बिजेंद्र सिंह से मारपीट की घटना की निंदा की गई। यूनियन नेताओं ने प्रशासन से सिटी बसों की सुरक्षा किए जाने बहादुर चालक और परिचालक को सम्मानित किए जाने की मांग की।