- Hindi News
- तिगड़ाना में जरूरतमंदों को बांटे गर्म कपड़े
तिगड़ाना में जरूरतमंदों को बांटे गर्म कपड़े
भिवानी | भूपेंद्रसिंह मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष ब्रिगेडियर आरए सिंह वीएसएम ने गांव तिगड़ाना में बदलते हुए मौसम को देखते हुए गरीबों को ट्रस्ट की ओर से कंबल, स्वेटर आदि बांटे। इस अवसर पर ट्रस्ट के महासचिव प्रीतम दलाल ने बताया कि अध्यक्ष ब्रिगेडियर आरए सिंह वीएसएम समय-समय पर गरीब कन्याओं के विवाह में शगुन के अलावा स्कूलों में गरीबों को आवश्यक चीजें उपलब्ध कराते रहे हैं। इस अवसर पर ब्रिगेडियर आरए सिंह ने बताया की गरीबों की सेवा करना असहाय लोगों की मदद करना जीवन का सबसे बड़ा धर्म है।