पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डाॅ. बोहरा बने लायंस क्लब भिवानी राॅयल के प्रधान

डाॅ. बोहरा बने लायंस क्लब भिवानी राॅयल के प्रधान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी | लायंसक्लब भिवानी राॅयल का अधिष्ठापना दिवस समारोह रविवार को रोहतक रोड स्थित उत्सव बैंक्वेट हाल में हुआ। इसमें नवनियुक्त प्रधान डाॅ. देवेंद्र बोहरा को पूर्व प्रान्तपाल लायन केएल खट्टर द्वारा पदभार ग्रहण कराया। इसके बाद प्रधान बोहरा ने बताया कि क्लब द्वारा अभी तक चार स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए जा चुके हैं। इसलिए भविष्य में भी क्लब द्वारा इस प्रकार के सामाजिक कार्य सफाई व्यवस्था, रोड सेफ्टी सप्ताह लगाए जाएंगे। इस दौरान डाॅ. करन पूनिया ने कहा कि भिवानी के सभी छह लायंस क्लब एक साथ मिलकर समाजसेवा करेंगे। उसमें शहर के गणमान्य लोगों को भी साथ लिया जाएगा। इस दौरान क्लब सदस्यों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए गए। इस अवसर पर आनंद सांगवान, उमेद पूनिया, जेपी कुरलवाल, विजय अरोड़ा, अशोक सोनी, संजय दुआ, मीनू अग्रवाल, प्रदीप जैन, ताराचंद अग्रवाल, देवराज तोशामिया, सुनील गर्ग, राजकुमार गर्ग, डाॅ. अनिता शर्मा, डाॅ. नरेंद्र जांगड़ा, डाॅ. मयंक चुघ, डाॅ. विशाल शर्मा, अमित बंसल, सतीश कटारिया, विजय सैनी, डाॅ. नवीन कोकचा आदि थे।

रोहतक रोड स्थित उत्सव बैंक्वेट हाल में लायंस क्लब भिवानी राॅयल के नवनियुक्त प्रधान डा.देवेंद्र बोहरा को स्मृति चिह्न भेंट करते पूर्व प्रांतपाल लायन केएल खट्टर, उप प्रांतपाल वीके हंस, उमेद पुनिया अन्य।