पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अध्यापक संघ 18 19 को करेगा विरोध प्रदर्शन

अध्यापक संघ 18 19 को करेगा विरोध प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी| प्रदेशभाजपा सरकार द्वारा राज्य के कर्मचारियों के संबंध में लिए जा रहे फैसलों का विरोध शुरू हो गया है। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के तत्वावधान में प्रदेश भर के शिक्षक 18 19 दिसम्बर को सभी खण्ड मुख्यालयों पर सरकार के फरमानों का विरोध करते हुए प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान वे खण्ड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। यह जानकारी संघ के राज्य प्रेस प्रवक्ता जगरोशन ने दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार शनिवार को जींद में हुई हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ की राज्य कार्यकारिणी की बैठक राज्य प्रधान वजीर सिंह की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में हरियाणा सरकार द्वारा लिए जा रहे तुगलकी फरमानों का विरोध करते हुए राज्य स्तरीय आंदोलन करने का फैसला लिया गया।