पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 17 दिसंबर को रोड पर होगी स्केटिंग स्पर्धा

17 दिसंबर को रोड पर होगी स्केटिंग स्पर्धा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी | जिलारोलर स्केटिंग संघ भिवानी के तत्वावधान में 17 दिसंबर को शहर में पहली बार रोड पर स्केटिंग स्पर्धा होने जा रही है। स्पर्धा में भाग लेने वाले खिलाड़ियों ने अभी से अभ्यास करना भी शुरू कर दिया हे। रविवार सुबह बच्चों ने मुख्य प्रशिक्षक कोच अशोक तंवर महिला कोच उगमलता सिंह के नेतृत्व में पुराना बस स्टैंड के पास बने क्राउन प्लाजा मॉल के आगे बने रोड पर अभ्यास किया। संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि स्पर्धा में अंडर छह, छह से आठ, आठ से 10, 10 से 12 आयुवर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ 12 से 14, 14 से 16 16 आयुवर्ग से ऊपर लड़के लड़कियां क्वाड इनलाइन स्केट्स पर अपना संतुलन कायम करते हुए तेज गति में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।